फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में टेम्पू और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, मुंडन कराने अररिया से आए थे

Mon, 12 Jun 2023 03:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

बिहार में ट्रैक्टर और ऑटो के भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की  दर्दनाक मौत हो गयी जबकि आधे दर्जन लोग घायल हो गये। घटना एन एच 31 की है। परिजनों का कहना है कि अररिया से मुंडन संस्कार के लिए आये हुए थे।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा घायलों का इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में ट्रैक्टर और ऑटो में जोरदार टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि आधे दर्जन लोग घायल हो गये। घटना नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के एन एच 31 की है। परिजनों का कहना है कि अररिया से भागलपुर सभी मुंडन संस्कार के लिए आये हुए थे वापस अररिया लौटने के क्रम में रंगरा चौंक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिसमें घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अररिया से आए थे मुंडन कराने 
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक परिवार मुंडन संस्कार कराने अररिया से भागलपुर आये थे। वापस अररिया लौटने के क्रम में रंगरा चौंक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मृतको में अररिया के देवेंद्र यादव, उसकी माँ संध्या देवी और सास चंदा देवी के रूप में हुई है। देवेंद्र के बेटे मुकेश का मुंडन संस्कार कर सभी वापस लौट रहे थे।  घायलों को पीएचसी में इलाज कराया गया वहां से दो की स्थिती गम्भीर देखते हुए उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें