फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में मिड-डे-मील में गड़बड़ी, थाली लेकर एसडीओ के दफ्तर में पहुंचीं छात्राएं, दर्ज कराई शिकायत

Tue, 02 Aug 2022 04:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुंगेर (बिहार)।

सार

मुंगेर के एक स्कूल की छात्राएं मिड-डे-मील की शिकायत को लेकर एसडीओ दफ्तर पहुंच गईं। अब इस मामले की जांच की जा रही है। एसडीओ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मिड-डे मील को लेकर की शिकायत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर में मिड-डे मील (Mid Day Meal) में निर्धारित मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मुंगेर के एक सरकारी स्कूल की छात्राएं खराब गुणवत्ता वाला और मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिलने के बाद खाने से भरी थाली लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) के दफ्तर पहुंच गईं। उन्होंने एसडीओ को खाना दिखाकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में एसडीओ ने एमडीएम प्रभारी, स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मामला मुंगेर के तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में मध्य विद्यालय गोगाचक का है। तारापुर के एसडीओ को पिछले सप्ताह गोगाचक मध्य विद्यालय के छात्रों से मध्याह्न भोजन परोसे जाने की शिकायत मिली थी। विरोध स्वरूप छात्राएं अपनी थाली लेकर एसडीओ कार्यालय पहुंच गई थीं। छात्राओं ने एसडीओ रंजीत कुमार को थाली दिखाते हुए भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलने की शिकायत की थी। स्कूल के एक छात्रा ने कहा, "शुक्रवार को, मेन्यू में पुलाव, अंडा / सेब और सलाद था, लेकिन यह दूसरी बार है जब हमें मेन्यू में दिया गया भोजन नहीं मिला।"

छात्राओं ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं हुई। शुक्रवार को खाने का मेन्यू कुछ और है, लेकिन सिर्फ चना की सब्जी और चावल दिया गया।हमलोगों को स्कूल में सही भोजन मिले, इसलिए एसडीओ के यहां आए हैं।
विज्ञापन


एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि "इस मामले में प्रधानाध्यापक को बुलाकर पूछताछ की गई है। इसकी जांच भी की जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि छात्राएं स्कूल कैंपस बाहर कैसे निकल गईं। इसके लिए प्रधानाध्यापक जिम्मेवार हैं। एमडीएम प्रभारी, प्रधानाध्यापक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"

एसडीओ ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य कर्मचारियों से मेन्यू में कथित बदलाव के बारे में भी पूछताछ की, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि कई छात्र पुलाव खाने को तैयार नहीं थे। एसडीओ ने मामले से जुड़े लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सजा के तौर पर उनके वेतन से एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें