फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एनएच पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; दूध लेकर जा रहे टैंकर ने कुचल दिया

Wed, 20 Mar 2024 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

पसरहा थाना की पुलिस ने चालक को भागलपुर जिले के झंडापुर थाना अंतर्गत वीरपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। 
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के पसराहा थाना अंतर्गत एनएच 31 पर मंगलवार देर रात्रि एक बाइक सवार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दूध लदा टैंकर तेज रफ्तार से नौगछिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को उसने कुचल दिया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत कैलाश निवासी मोहम्मद अब्बास खान के पुत्र मो अनवारुल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक अपने घर से खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत फरेह गांव अपना ससुराल जा रहा था। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक हो गया फरार
बता दें कि उक्त घटना के बाद टैंकर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। इधर त्वरित कार्रवाई करते हुए पसरहा थाना पुलिस ने चालक को भागलपुर जिले के झंडापुर थाना अंतर्गत वीरपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्रत्यक्षदर्षियों की माने तो टैंकर चालक विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। पसरहा अध्यक्ष ने बताया कि मामले में वाहन चालक और वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

आए दिन पसराहा में होती है सड़क दुर्घटना
गौरतलब है कि पसराहा एनएच 31 पर आए दिन सड़क दुर्घटना में जान मन का नुकसान होता है। अभी दो दिन पहले ही युक्त जगह पर एक एसयूवी वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि एनएच 31 पर ज्यादा घुमाव होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें