फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजद के पूर्व मंत्री ने क्यों कहा- यहां न्याय की उम्मीद करने से अच्छा है भगवान पर भरोसा किया जाय

Tue, 16 Jul 2024 05:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद सीएम नीतीश कुमार पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस मामले पर राजनीतिक घमासान कर रही है। राजद के एक पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद रखने से बेहतर है, भगवान पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
राजद के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या मामले पर  एक ओर पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक बबाल भी मचा हुआ है। इस बीच बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सह बोधगया राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बिहार सरकार पर हमला किया है।  उन्होंने कहा कि बिहार मे मुकेश सहनी के परिवार भी जब सुरक्षित नहीं है, तो कौन कौन लोग सुरक्षित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार और सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समाज से मुकेश साहनी और हमलोग आते हैं, वैसे समाज को यहां न्याय की आस नहीं रखनी चाहिए, इन सब से जुड़े समाज को यहां न्याय नहीं मिलता है, इसका उदाहरण हम स्वयं (खुद) हैं। मैं दलित परिवार से आता हूं, मुझे आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। कुमार सर्वजीत ने कहा कि मुकेश साहनी को हम कहना चाहते हैं कि आप ऐसे सरकार से न्याय की उम्मीद मत रखिए, इससे अच्छा है आप भगवान पर भरोसा कीजिये। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कसा तंज 
इतना ही नहीं कुमार सर्वजीत ने इस हत्या को लेकर उप ख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमने सम्राट चौधरी के बयान को सुना। उन्होंने कहा कि इस हत्या से मैं दु:खी हुँ, इसकी हम जांच करायेंगे, लेकिन हमलोग देखते हैं कि वह कब तक जांच करवा पाते हैं। कुमार सर्वजीत ने कहा कि अगर हमलोग जांच की मांग करेंगे तो वह कहेंगे कि इससे पहले क्या होता था, इन लोगों के पास और कोई जवाब तो होगा ही नहीं। कुमार सर्वजीत ने कहा कि ये लोग (सत्ता पक्ष) जंगलराज की उपाधि देते हैं, लेकिन अभी रोज बिहार में हत्याएं हो रही हैं, कौन सुरक्षित है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें