फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दिनदहाड़े मंदिर में पुजारी की हत्या, एक हमलावर को भीड़ ने मार डाला, दो गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

पुलिस के मुताबिक भीड़ की पिटाई से मरने वाले आरोपी का नाम पुलकित सिंह है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक आरोपी ने खिलाफ पुजारी ने शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में गुरुवार को एक 45 वर्षीय पुजारी की मंदिर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चार हमलावरों में तीन को पकड़ लिया। भीड़ की पिटाई से एक हमलावर की मौत हो गई, जबकि दो को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में स्थित कंकाली मंदिर की है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सत्य प्रकाश झा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों का पुजारी के बेटे से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद चार हमलावरों ने पुजारी राजीव झा की गोली मारकर हत्या कर दी, इस दौरान मंदिर में मौजूद शंभू चौधरी भी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक भीड़ की पिटाई से मरने वाले आरोपी का नाम पुलकित सिंह है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक आरोपी ने खिलाफ पुजारी ने शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें