फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चार साल बाद लालू यादव पहुंचेंगे पटना, राजद मुख्यालय को 24 घंटे 'लालटेन' से रोशन करने की तैयारी

Thu, 14 Oct 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू यादव चारा घोटाला मामले में जेल से रिहाई के बाद पहली बार पटना पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए राजद ने बड़ी तैयारी की है।
 
विज्ञापन
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करीब चार साल बाद पटना पहुंचने वाले हैं। वह तीन साल से ज्यादा समय तक चारा घोटाला मामले में झारखंड की जेल में रहे थे। इसी साल अप्रैल में वह जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। उसके बाद से दिल्ली में बेटी मीसा भारती के निवास पर आराम कर रहे हैं। संभवत: वह 20 अक्तूबर को पटना आएंगे।

विज्ञापन

राजद सूत्रों के अनुसार पटना के वीरचंद पटेल रोड स्थित पार्टी मुख्यालय को लालू यादव की वापसी के मौके पर अनूठे अंदाज में सजाया जा रहा है। यहां पार्टी के चुनाव चिन्ह 'लालटेन' को बड़े आकार में लगाया जा रहा है। पत्थर का बना छह टन का यह लालटेन 24 घंटे जलेगा। इसके प्लेटफॉर्म बनाने का काम जारी है और अगले कुछ दिनों यह स्थापित हो जाएगा।
कायाकल्प हो रहा पार्टी कार्यालय का
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय को लगातार नया रूप देने में जुटे हैं। एक वक्त था जब पार्टी और यह कार्यालय वीरान हो गया था और मायूसी छाई रहती है। यह स्थिति लालू यादव के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद बनी थी, लेकिन हालिया चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी में नई जान आई है। वह बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो राजद को पता चला कि जनता उसे अब भी चाहती है। बस यहीं से पार्टी नेताओं में नई जान आ गई। फिर जब पार्टी सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिल गई तो पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की खुशी और बढ़ गई।
विज्ञापन

उपचुनाव क्षेत्रों में प्रचार कर सकते हैं लालू यादव
पार्टी सूत्रों के अनुसार बिहार की तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। राजद सुप्रीमो 20 अक्तूबर को पटना पहुंचेेंगे और 25 और 26 अक्तूबर को दोनों विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में 23 दिसंबर 2017 को जेल गए थे। उन्हें 17 अप्रैल 2021 को जमानत मिली है। रिहाई के बाद से वह दिल्ली में बेटी मीसा भारती के निवास पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें