फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : यूपी से बंगाल जा रहा था ट्रक, पुलिस ने अंदर झांका तो उन्हें रेंगते देख रह गई दंग; अंदर थे हजारों कछुए

Sat, 02 Dec 2023 07:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News : कभी-कभी पुलिस भी आशंका नहीं रखती कि वह किसी ट्रक को रोकेगी तो उसे जिंदा जीव इतनी भारी संख्या में तस्करी होता मिल जाएगा। बिहार पुलिस ने शनिवार को यूपी से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे हजारों कछुए को बरामद किया है।
विज्ञापन
इसी ट्रक से बरामद हुए कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गया जिले में पुलिस ने हजारों पीस कछुआ बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं। यह कार्रवाई बाराचट्टी थाना की पुलिस के द्वारा की गई है। इस मामले पर बाराचट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि हजारों कछुओं को एक कपड़ा से लदे ट्रक में छुपा कर ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


ऊपरी केबिन में छुपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए 
इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक से कछुआ की तस्करी की जा रही है। तस्कर उस ट्रक को यूपी से कोलकाता ले जाने वाले हैं, जो गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र से गुजरेगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। निश्चित समय पर पुलिस ने ट्रक को आते देख उसे चारों तरफ से घेर लिया। ट्रक चालक ने ट्रक में कपड़ा होने की बात कह कर वहां से निकलने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने जब जांच शुरू की तो देखकर दंग रह गयी। एक दो नहीं लगभग 20 बोरों में जिंदा कछुए ले जाये जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कछुओं की संख्या हजारों में है, जिसे ट्रक के ऊपरी केबिन में छुपाकर ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें