फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो बाइकें भिड़ीं तो दोनों पक्ष ने गुंडे बुलाकर की मारपीट; महिला का कपड़ा फटा, फिर भी कोई रुका नहीं

Fri, 08 Dec 2023 10:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : दो बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से विवाद होने लगा और फिर दोनों ने अपने अपने समर्थकों को भी बुला लिया। कुछ ही देर में दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई और सड़क पर ही जंग का मैदान बन गया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर ने हिंसा का रूप ले लिया। टक्कर के बाद पहले दोनों बाइकर आपस में भिड़े। इसके बाद दोनों के समर्थक भारी संख्या में मौके पर आ धमके और सनथुआ मोड़ जंग का मैदान बन गया। दोनों पक्षों में करीब डेढ़ घंटें तक लाठी-डंडे चलते रहे, जिसमें सात आठ लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान उनलोगों ने चाकूबाजी भी किये, जिसमें चाकू लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के क्रम में उसे अन्यत्र रेफर किया गया है। घटना बारूण प्रखंड अंतर्गत रिसियप थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ की है।

विज्ञापन


टक्कर के बाद क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत सनथुआ मोड़ पर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर से हुई। टक्कर में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद दोनों ही बाइकर एक-दूसरे को गलत ठहराते हुए एक-दूसरे से क्षतिपूर्ति की मांग करने लगे। इस दौरान एक बाइकर ने मोबाइल से कॉल कर अपने गांव सनथुआ के कुछ साथियों को बुला लिया और दूसरे बाइकर की जमकर पिटाई कर दी।

पिटने के बाद दूसरे पक्ष ने भी बुलाकर जमकर की मारपीट 
सनथुआ के लोगों के हाथों पिटने के बाद नथुनी बिगहा के बाइकर ने भी अपने गांव के लड़कों को बुलाया। इस तरह नथुनी बिगहा और सहया गांव के 20-25 लड़के आठ-दस बाइक से लाठी-डंडे के साथ वहां आ धमके। दोनों गांव के लोगों ने अपने गांव के बाइकर को पीटने वालों को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही सनथुआ से भी लगभग 20-25 लोग लाठी-डंडे लेकर वहां चले आए। इस तरह देखते ही देखते सनथुआ मोड़ जंग का मैदान बन गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान चाकू भी चले। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लगभग 6-7 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश का सर फट गया, जबकि एक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू लगने से घायल व्यक्ति सनथुआ गांव का रहने वाला है। आननफानन में उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें