अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मी।।
- फोटो : अमर उजाला
ऑल्टो कार के मालिक को पुलिस के किया गिरफ्तार
इधर, घटना के बाद बेगूसराय के एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। आल्टो गाड़ी के मालिक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
होमगार्ड जवान ने कहा- तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
घायल होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव ने कहा कि देर रात करीब 12 बजे दारोगा खामस चौधरी समेत चार लोग छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल पर ड्यूटी पर तैनात थे। रात्रि गश्ती के दौरान तेज रफ्तार कार ने मुझे और साहब को टक्कर मार दिया। इसमें साहब की मौत हो गई। वहीं मृत दारोगा खमास के बेटे गौरव ने बताया कि हमलोग मधुबनी के रहने वाले हैं। बुधवार अहले सुबह उन्हें फोन कर बताया गया कि पिता की तबीयत खराब हो गई है। यहां आने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। गौरव ने कहा कि हमलोग चार भाई-बहन (तीन) हैं।