आरोपी प्रेमी आशीष के साथ दुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
ट्रिपल मर्डर केस में ऐसी कहानी सामने आयी थी
पुलिस को आशीष चौधरी की एक
डायरी हाथ लगी थी। इसमें उसने जो लिखा था, वह चौंकाने वाला था। उसने डायरी में लिखा था कि दुर्गा उसकी प्रेमिका बनी। फिर पत्नी। फिर पता चला कि मुझसे पहले भी चक्कर था उसका। और अब नया भी कोई है। पहले तो उसके परिवार से गुस्सा था, फिर यह भी कष्ट हुआ। परिवार वालों उसके और मेरे रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। इसके बाद मैं धर्मस्थल घूमकर भी दिमाग नहीं ठंडाया तो यह फैसला लिया। आशीष चौधरी ने पहले अपनी कथित पत्नी दुर्गा झा को गोली मारी। उसके बाद दुर्गा के दो भाइयों चंदन कुमार (42) और राजनंदन कुमार (40) को गोली मारकर हत्या कर दी।। इतना ही नहीं उसने दुर्गा झा के पिता शशि भूषण झा, उसकी भाभी प्रीति कुमारी, लवली झा को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
बाइक से 12 ज्योर्तिलिंग घूम आया, पिता को दो तीर्थ कराया...