फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपराधियों ने प्राइवेट एटीएम कम्पनी कर्मी से 20 लाख लूटे; पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध

Sat, 23 Dec 2023 03:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar : बेखौफ अफाराधियों ने एक प्राइवेट कम्पनी के कर्मी से 20 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक प्राइवेट कम्पनी के कर्मी से 20 लाख रुपये लूट लिये। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के बगौछा की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन


छह अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी शिवप्रसाद के पुत्र सुशील कुमार डिश टीवी और एटीएम वन प्राइवेट कंपनी में पैसा डालने का काम करते हैं। वह शुक्रवार को महाराजगंज एक्सिस बैंक से 20 लाख रुपया निकाल कर जनता बाजार स्थित एटीएम वन में पैसा डालने के लिए निकले लेकिन किसी कारणवश रास्ते में उन्हें देर हो गई। किसी तरह वह जब महाराजगंज से कुछ ही दूरी पर ताकीपुर भगौछा गांव के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधी पहले से घात लगाए वहां मौजूद थे। उनलोगों ने सुशील कुमार को ओवरटेक कर उसे रोका और उसके सामने हथियार तान दी। अपराधियों ने हथियार के बल पर सुशील ने रुपयों से भरे बैग (20 लाख रुपये) और उसके मोबाइल को छीन लिया। फिर अपराधी भीखा बांध नहर के रास्ते हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया मामले को संदिग्ध 
घटना केव संबंध में पुलिस का कहना है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के ताकीपुर भगौछा गांव में अपराधियों ने एटीएम वन प्राइवेट कंपनी के कर्मी से 20 लाख रुपया हथियार के बल पर लूट लिये। पुलिस का कहना है कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है। संदिग्ध कहने के पीछे पुलिस का तर्क यह है कि घटना के बाद पीड़ित सुशील कुमार ने पुलिस को तत्काल सूचना देने के बजाय वह अपने घर चले गया और घटना के 3 घण्टे बाद देर रात उन्होंने पुलिस को इस घटना की  सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुट गई।  पुलिस का कहना है कि जब 3 घंटे पहले लूट की घटना हुई तो उसी वक्त एटीएम कर्मी ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।  फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें