फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में बदमाशों ने बालू-सीमेंट के दो व्यवसायियों को मारी गोली; लूट या रंजिश में हुआ हमला, जानें...

Sat, 23 Dec 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Crime News: दरभंगा से बालू सीमेंट के दो व्यवसायियों पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। कानून व्यवस्था के होते हुए बदमाश बुलंद हौसलों के साथ नित नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने बालू सीमेंट व्यवसायी को लूटने के दौरान दो लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में दोनों व्यवसायी जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। जबकि बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। यह घटना जिले के जाले थानाक्षेत्र के राढ़ी पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक सौरिया गांव के आजाद चौक के पास घटी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकल आए। वहां देखा तो गोली लगने से घायल हुए दो लोग सड़क पर पड़े थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

 
व्यवसायी सन्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि तीन गोलियां लगी हैं। हाथ में लगी गोली ऑपरेशन करके निकाल दी गई है। अभी रीढ़ में गोली फंसी है, उसे निकालने के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि खून अधिक बह गया है। वहीं, दूसरे व्यवसायी प्रिंस को पीठ में गोली का छर्रा लगने की बात कही गई है। उसका इलाज दरभंगा के एक अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, ग्रामीण धर्मनाथ महतो ने बताया कि आरोपितों से लेनदेन का पुराना विवाद था। आशंका है कि उसी को लेकर गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि लूटपाट हुई या नहीं, यह घायलों के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

 
उधर, घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना के कार्यकारी थानाध्यक्ष राकेश राय और एसआई बृज बिहारी नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बकाए की वसूली पर निकले सन्नी और प्रिंस पर गोली चलाई गई है। जख्मी के परिजन राज कपूर साह पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें