फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, गांव के युवक ने पकड़ा; पहले बेरहमी से पीटा, फिर गंदा काम करने लगे

Wed, 25 Oct 2023 12:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड को गांव के लड़कों ने पकड़ा लिया। पहले उसे बेरहमी से पीटा फिर से उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश की। इतना ही नहीं बदमाशों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी अब दिया। मामला सामने आया तो पीड़ित युवक न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन




वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लड़के एक युवक को गन्ने के खेत में ले जाते हैं, और उसके साथ मारपीट करते हैं। फिर अप्राकृतिक यौनाचार करने का प्रयास करते हैं। वहां एक युवक ने पूरे घटना का विडियो बनाता है। जो अब तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल हो रहा है।

बदमाशों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी
वहीं योगापट्टी थाना क्षेत्र के पीड़ित युवक (18 साल) ने बताया कि वह 18 अक्टूबर के देर शाम घर लौरिया में दुर्गा पूजा देखने गाया हुआ था। रात करीब 9 बजे जब युवक दुर्गा पुजा देखकर घर लौट रहा था, तो रास्ते में 8 से 10 के संख्या में लड़कों ने उसे घेर लिया और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर मारपीट करते हुए अप्राकृतिक यौनाचार करने का प्रयास करने लगे। इतना ही नहीं घटना वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जाते समय कहां की अगर तुम कहीं भी किसी को बताए तो जान से मार देंगे, जिस कारण वो पुलिस में नहीं गयाा। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो के जरिए बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
पीड़ित ने बातया कि डर से उसने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया। परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया। मामले में लौरिया थाना अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया की वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। इसके जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें