फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में उपसरपंच का मर्डर, दोस्तों के साथ जश्न मना रहे थे, अपराधियों ने मारी चार गोली

Wed, 25 Oct 2023 11:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर डाली। सूचना मिलने के बाद उन्होंने सुभाष पासवान का शव इमामगंज के सुशील साव के घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पालीगंज में उपसरपंच की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने गोली मारकर उपसरपंच की हत्या कर दी। उनकी लाश शव इमामगंज के एक व्यक्ति के घर से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले का कारण आपसी विवाद को जोड़कर देख रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन




इमामगंज के सुशील साव के घर पर थे उपसरंपंच
बताया जा रहा है कि इमामगंज निवासी सुभाष पासवान दुर्गा पूजा के विसर्जन के दिन इमामगंज के सुशील साव के घर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान सुभाष पासवान अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। इस दौरान एक योजना के तहत अपराधियों ने सुभाष पासवान को बैक टू बैक चार गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। बुधवार को पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई।

अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी
मामले में पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर डाली। सूचना मिलने के बाद उन्होंने सुभाष पासवान का शव इमामगंज के सुशील साव के घर से बरामद कर लिया है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने आपसी विवाद की बात बताई है। पुलिस सुशील साव को गिरफ्तार कर उसे कड़ी पूछताछ कर रही है। डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि अपराधियों ने सुभाष पासवान को चार गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। गांव के लोगों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सुभाष पासवान पुलिस की मुखबिरी का काम किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें