फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव : तीसरे चरण का मतदान खत्म, 58 फीसदी मतदान हुआ

Fri, 08 Oct 2021 07:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 43061 महिला उम्मीदवार मैदान में थे। 38555 पुरुष उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
बिहार में पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार को खत्म हो गई। 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 58.16 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे अधिक मतदान गया में 65.42 फीसदी हुआ।62 फीसदी के साथ नवादा जिला दूसरे नंबर पर रहा। दो सीटों पर दोबारा मतदान कराए जाने का फैसला लिया गया। समस्तीपुर के उजियारपुर में पंचायत समिति की एक सीट पर दोबारा मतदान होगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में वार्ड 4 पर लोग फिर से मतदान करेंगे। बैलेट पेपर में गड़बड़ी के कारण दोबारा मतदान होगा। 

 तीसरे चरण के कुल 23 हजार 128 पदों के लिए 81 हजार 616 उम्मीदवार मैदान में थे। बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 43061 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। 38555 पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10240 पदों के लिए 46757 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंच के 10240 पदों के लिए 16464 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुखिया के 753 पद के लिए 6079 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के 1034 पद पर 6706 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन


चुनाव से पहले जीते प्रत्याशी
बिहार पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में 3144 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वोटिंग से पहले ही इन उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया। सबसे अधिक 3020 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 

तीसरे चरण में 186 पदों पर नहीं हुआ नामांकन
तीसरे चरण के 186 पदों पर नामांकन नही हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7, पंच पद के लिए 176 और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 3 पद है। इसपर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। चुनाव आयोग ने बताया कि इन पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने दावेदारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें