सावन कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
एनएच पर शव वाहन खड़ा कर जाम दिया
इधर, बीच शहर में घटी इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर हजियापुर मोड़ पहुंच गए। एनएच पर शव वाहन खड़ा कर जाम दिया। जाम के वजह से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ प्रांजल, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मंटू कुमार अपने दल बल के साथ हजियापुर मोड़ पहुंचे और लोगों को समझा बुझा शांत कराए। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कुछ लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया था। समझा-बुझाकर खाली करा दिया गया है। फिलहाल तीन लोगों को डिटेन किया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।