जनसुराज के कार्यक्रम में आए लोगों की भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
243 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा जनसुराज
पीके ने कहा कि एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ दो अक्टूबर को जन सुराज नाम से एक पार्टी बनाई जाएगी। प्रशांत किशोर ने दुहराया कि जन सुराज आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा और सरकार बनाएगा। कार्यक्रम को पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, डॉ. संजय पासवान ने भी संबोधित किया। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने उक्त जानकारी दी। मौके पर एम एल सी अफाक अहमद, अवैस अंबर, शाहनवाज बदर, भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पुत्री डाक्टर जागृत, पदयात्री राज कुमार राज, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, अभिषेक नारायण सिंह,रिषभ कुमार समेत अनेक लोग मंच पर मौजूद थे।