फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेतिया में महिला का रेप, गांव का युवक अगवा कर बांसबाड़ी ले गया, हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की

Fri, 08 Sep 2023 06:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

महिला ने पुलिस को बताया है कि वह घर से दालान में दीप जलाने के लिए निकली थी। दीप जलाकर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में राहुल कुमार उसे पीछे से पकड़ लिया। मुंह दबाकर कुछ दूरी पर स्थित बांसबाड़ी में ले गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक महिला के साथ रेप हुआ है। उसके गांव के ही युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला अपने दालान में दीप जलाने गई थी। वापसी के दौरान गांव के एक युवक ने महिला को बांसबाड़ी में ले जाकर गंदा काम किया। घटना के बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया
पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि महिला के शिकायत पर राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, पुलिस की दबिश पर आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है।

पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी
इधर, महिला ने पुलिस को बताया है कि वह 26 अगस्त को घर से दालान में दीप जलाने के लिए निकली थी। दीप जलाकर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में राहुल कुमार उसे पीछे से पकड़ लिया। मुंह दबाकर कुछ दूरी पर स्थित बांसबाड़ी में ले गया। वहां हाथ और पैर उसी के दुपट्टा से बांधकर उसका रेप किया। इस दौरान वह शोर की लेकिन तेज वर्षा की वजह से उसकी आवाज कोई नहीं सुन सका। घटना को अंजाम देने के बाद केस मुकदमा करने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दिया और फरार हो गया। इसके बाद किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें