फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सरपंच के हमले में लड़की नाक कटी, पीड़ित परिवार ने लगाया तीन बहनों से छेड़खानी करने का आरोप 

Sun, 20 Mar 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पीड़ित परिवार का कहना है कि लौढ गांव के सरपंच मो. मुस्तकीन ने उनकी छोटी बेटी पर गलत और निराधार आरोप लगाए, जिसका विरोध उसकी दो बहनों ने किया। इससे नाराज होकर सरपंच ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में एक सरपंच पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यहां के सरपंच ने तीन बहनों से छेड़खानी की। मामला सदर थाना इलाके के लौढ पंचायत का है। सरपंच मो. मुस्तकीन पर आरोप है कि उसने पहले अपने ही गांव के एक परिवार की लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए। इसके बाद जब परिवार ने उसका विरोध किया तो घर में घुस कर तीन लड़कियों के साथ छेड़खानी की। इस दौरान मारपीट भी हुई। सरपंच ने धारदार हथियार से एक लड़की पर हमला किया, जिसमें लड़की की नाक पर चोट आई है।

विज्ञापन


मारपीट के बाद सरपंच खुद थाने पहुंचा और पीड़ित परिवार के खिलाफ ही आवेदन दे दिया। उसने आवेदन में चुनावी रंजीश में मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद पीड़ित लड़कियों ने भी थाने में पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। 

पीड़ित परिवार का कहना है कि लौढ गांव के सरपंच मो. मुस्तकीन ने उनकी छोटी बेटी पर गलत और निराधार आरोप लगाए, जिसका विरोध उसकी दो बहनों ने किया। इससे नाराज होकर सरपंच ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। 
विज्ञापन


फिलहाल पीड़ित लड़की का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां से उसे हाइयर सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, घटना में सरपंच के साथ के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के दावे पर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें