लखीसराय मेंअज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना मेदनीचौकी थाना क्षेत्र क्षेत्र के हैवतगंज एनएच-80 की है। घटना के संबंध में स्बथानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक सवार बाकरचक गांव से बारात के रूप में ऋषि पहाड़पुर गांव गए हुए थे।लौटने के दौरान अहले सुबह अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान लखीसराय के नव टोलिया साधु बाबा स्थान निवासी खुशीलाल यादव के बेटे पुग्गी यादव (22), आशिक महतो के बेटे लक्ष्मी महतो (45), भवानीपुर निवासी सहेंद्र महतो के बेटे मनीष कुमार (22) और मुंगेर जिला के मिर्जापुर निवासी अजय शर्मा के बेटे कुणाल कुमार (16) के रूप में हुई है। हादसे में मानिकपुर निवासी अजय कुमार का बेटा सूरज कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पटना रेफर किया गया है। मनीष और कुणाल दोनों दूल्हे के दोस्त थे।