फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav Confidence : कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद बिहार में लालू ने किया एलान, बोले- यहां हम ही जीतेंगे

Thu, 07 Dec 2023 11:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस की करारी शिकस्त सक्रिय हुए इंडी एलांयस को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने बिहार की सभी सीटों पर इंडी एलायंस की जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पांच राज्यों में से चार जगह कांग्रेस की बुरी हार के बावजूद बिहार में भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह हराने का दावा कर रहे हैं। लालू ने गुरुवार सुबह मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा वाले यहां एक भी सीट नहीं जीतेंगे। सभी सीटें 'इंडिया' जीतेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के तत्काल बाद कांग्रेस ने इंडी एलायंस की बैठक छह दिसंबर को रखी थी, जिसे सहमति नहीं होने के कारण टाल दिया गया। लालू ने ही बिहार में जानकारी दी कि अगली बैठक 17 दिसंबर को होगी और उसमें सभी रहेंगे। इसके अगले दिन सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा कि वह जरूर रहेंगे।

विज्ञापन




एअरपोर्ट पर भी दिया था बयान 
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एअरपोर्ट पर ममता बनर्जी की नाराजगी के सवाल पर कहा कि "17 दिसंबर को बैठक होगी। सब रहेंगे।" राजद सुप्रीमो के "सब रहेंगे" वाले बयान का मतलब यह हुआ कि इंडी एलांयस की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे। और, उसमें ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।



प्रमुख नेताओं के नहीं आने की वजह से रद्द हुई थी बैठक 
पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में इंडी एलायंस की बैठक की घोषणा की थी। तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस जानकारी से खुद को अनभिज्ञ बताया। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेसी प्रत्याशियों को कई जगह परेशान करने के बाद इंडी एलायंस की बैठक से दूरी बना ली थी। इस वजह से छह दिसंबर को होने वाली बैठक टल गई।  बताया गया है कि गठबंधन की कुछ पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बैठक में न आ पाने के चलते बैठक को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया। इसके बाद मंगलवार शाम को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद 17 दिसंबर को इंडी एलायंस की बैठक होने की बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें