फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पोक्सो कोर्ट ने सुनाया अर्थदंड के साथ 20 वर्ष कारावास की सजा, तीन साल पहले हुआ था मामला दर्ज

Wed, 29 Nov 2023 10:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Rape Case : आरोपी ने कई सालों तक प्यार और शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया। फिर जब उसे पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली, उसे बुलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में दवा मिलाकर पिला दिया और फिर लड़की को वहीं छोड़कर वह फरार हो गया। अब मिली है सजा। 
विज्ञापन
पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा व्यवहार न्यायालय में पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाया है। आरोपी दरभंगा जिला के बहेडा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार है। मामला वर्ष 2020 का है जब आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर किया था यौन शोषण 
अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि 15 मार्च 20 की सुबह नाबालिग लड़की के माता -पिता खेत में काम करने गये थे तथा पीड़िता घर में अकेली थी। घर सूना होने के कारण आरोपी मुकेश कुमार पीड़िता के घर में घुस गया और उसे शादी का प्रलोभन देते हुए बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण पीड़िता ने इस बात की जानकरी किसी को नहीं दी। उस दिन के बाद यह सिलसिला शुरू हो गया और लगातार जारी रहा। पीड़िता जब भी उसे इसके लिए मना करती तो आरोपी मुकेश बार बार उसे शादी का आश्वासन देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी ज्यों ही आरोपी मुकेश को हुई, उसने पीड़िता को शादी करने के बहाने घर से बाहर ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक्स के बोतल में दवा मिलाकर पिला दिया और फिर उसे वहां अकेला छोड़कर फरार हो गया। घर लौटकर पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बताया। तब पीड़िता के परिजनों ने 10 जुलाई 2020 को बहेड़ा थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी मुकेश को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। तब से अब तक वह जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें