फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 17 दिन बाद उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से निकलकर आज घर लौट रहा सुशील, परिजनों ने मांगी थी यह मन्नत

Wed, 29 Nov 2023 07:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : पिछले 11 महीने से सुशील अपने घर नहीं आये थे। पत्नी से दीपावली और छठ पर्व में पत्नी से आने का किया था वादा। अब उनके लौटने पर गांव में जश्न मनाये जाने की तैयारी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि ईश्वर से मन्नत मांगी थी जो कबूल हो गई।
विज्ञापन
इंतजार में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी सिल्करा टनल में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर निकलने की जानकारी मिलने के बाद पूरे देश में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। उन खुशियों में एक ख़ुशी रोहतास जिले के रहने वाले सुशील शर्मा के परिजन की भी है जो उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। घर वालों ने उनके सुरक्षित सकुशल वापस लौटने के लिए भगवान से मन्नत मांगी थी।

विज्ञापन


हो रहा घर लौटने का इंतजार
सुशील के पिता रामदेव शर्मा और उनकी पत्नी गुड़िया देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड सरकार और रेस्क्यू टीम में शामिल कर्मियों को धन्यवाद देते हुये आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशील पिछले 10 वर्षों से इसी कंपनी में हाईड्रा चालक के पद पर काम कर रहे हैं। सुशील की पत्नी ने बताया कि वह 11 महीने से घर नहीं आये थे। पत्नी से वादा किया था कि दीपावली और छठ पर्व में घर आऊंगा, लेकिन उसी समय उत्तरकाशी सिल्करा टनल में फंस गये जिस वजह से घर नहीं आ सके। अब घर आने की ख़ुशी का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें