फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फैसला ऑन द स्पॉट- भीड़ ने तीन को पीट-पीटकर मार डाला, पार्किंग विवाद में मर्डर पर उतारा गुस्सा

Mon, 15 Jan 2024 05:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News : रोहतास में भीड़ ने ऑन द स्पॉट फैसला लेकर एक महिला को मार डाला। कुछ घंटे बाद बिहार के ही औरंगाबाद में भीड़ ने तीन लोगों को पीट-पीट कर मार डाला। एक और गंभीर है। इनमें से एक की गोली से पार्किंग विवाद में एक की मौत हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद घायलों को लेकर मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पुलिस का इंतजार करने या कानून से इंसाफ की प्रतीक्षा करने की जगह एक बार फिर मॉब लिंचिंग का ट्रेंड सामने आ रहा है। कुछ वर्षों पूर्व ऐसी घटनाएं लगातार हो रही थीं और इस बार तो एक ही दिन में दो जगह मिलाकर कुल तीन मौतें हो चुकी हैं। रोहतास में एक बच्चे की हत्या के लिए आरोपी मानकर महिला की हत्या कर दी गई। अब औरंगाबाद में पार्किंग विवाद में एक प्रत्यक्षदर्शी की मौत पर भड़के लोगों ने चार लोगों की इतनी पिटाई की कि तीन की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


औरंगाबाद में पार्किंग विवाद से हुई शुरुआत
घटना जपला-नबीनगर पथ पर औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरियां मोड़ के पास की है। दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार से विवाद के बाद कार में बैठे चार लोगों में से एक ने पिस्टल से दुकानदार पर फायर झोंक दिया। गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक ग्रामीण को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नबीनगर के अस्पताल ले जाए जाने के दौरान घायल की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कार में सवार चारों लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दो की मौत मौके पर भी हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि एक की हालत गंभीर है। 

मरने वालों की पहचान पुलिस ने की
गोली से मरने वाले की पहचान नबीनगर थाना के महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान (60) के रूप में की गई है। वहीं ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बनकर मारे गए में अरमान, चमन मंसूरी, मोजाहिद शामिल था। मो. वकील की हालत गंभीर है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मो. अमानुल्ला खां घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर नबीनगर थाना की पुलिस कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फॉरेंसिंक साइंस लैब (एफएसल) पटना की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि चारों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें