फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : लालू यादव सिंबल बांट रहे, तेजस्वी ने वामदल को दे दी यह सीट; कांग्रेस को सीट बंटने का इंतजार

Fri, 22 Mar 2024 08:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : 'अमर उजाला' ने बहुत पहले बता दिया था कि बिहार में इंडी एलायंस नहीं, महागठबंधन ही चलेगा। कांग्रेस सीट बंटवारे का इंतजार कर रही है और लालू यादव सिंबल बांट रहे। अब तो तेजस्वी यादव ने सीपीआई को बेगूसराय सीट दे दी। प्रत्याशी भी घोषित हो गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राजद बांट रही सिंबल, कांग्रेस को पता नहीं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बने विपक्षी दलों के इंडी एलायंस का नेतृत्व कांग्रेस को दिया गया, लेकिन बिहार में सिक्का चल रहा महागठबंधन का। यानी, यहां राष्ट्रीय जनता दल के हिसाब से सबकुछ होना है। 'अमर उजाला' ने काफी पहले यह बता दिया था। अब दो दिनों से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे का एलान हुए बगैर अपनी पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दे रहे हैं। कितने सिंबल बंट चुके, मगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इसकी जानकारी नहीं होने की बात कह रहे। इस बीच, अब भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने बताया है कि तेजस्वी यादव से उनकी बात हो गई है और बेगूसराय सीट सीपीआई को मिल गया है। उन्होंने प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी।

विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव टिकट बांट रहे उधर कांग्रेस को पता नहीं
दो दिनों से राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे का एलान हुए बगैर अपनी पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सिंबल बांट रहे हैं। इसको लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से सवाल पूछा गया तब उन्होंने झल्लाते हुए मीडिया को जवाब दिया कि आपसे पूछकर तो सीट बंटवारा नहीं किया जाएगा न। उन्होंने कहा कि यह सब बात आपलोगों से करने की नहीं है। जब बंटवारा पर बात फाइनल हो जाएगा तो आपलोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। फिर जब अखिलेश प्रसाद सिंह से राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल देने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें