आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया पत्र।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सरकार की ओर से शीतलहर का अलर्ट
सीनियर और जूनियर आईएएस में ठंड के कारण आठवीं तक के स्कूली छात्रों की छुट्टी को लेकर तनातनी के बीच बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा गया है कि मौसम विभाग ने शीत दिवस-शीत लहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, इसलिए इस संबंध में तमाम उपाय किए जाएं।