फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Officer: बिहार के सिंघम शिवदीप लांडे का इस्तीफा स्वीकार होगा? पहले इस्तीफा दे चुकीं काम्या मिश्रा कहां हैं

Thu, 19 Sep 2024 02:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

IPS Kamya Mishra : बिहार के सिंघम कहे जाने वाले आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा क्या स्वीकार होगा या कोई रास्ता निकाला जाएगा? बिहार पुलिस मुख्यालय लेडी सिंघम काम्या मिश्रा के इस्तीफे पर 45 दिनों में फैसला नहीं कर सका है। क्या कहा IPS काम्या मिश्रा ने?
विज्ञापन
आईपीएस शिवदीप लांडे और काम्या मिश्रा की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस में इस्तीफों का मौसम आ गया लगता है। बिहार के सिंघम कहे जाने वाले आईपीएस शिवदीप लांडे के भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद तो यही लग रहा है। लेकिन, बड़ा सवाल है कि बिहार पुलिस शिवदीप लांडे के इस्तीफे का झटका स्वीकार करेगी या उन्हें येन-केन-प्रकारेण मना लेगी। खबर लिखे जाते समय शिवदीप लांडे ड्यूटी पर हैं। सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि दरभंगा में ड्यूटी से निकलने के पहले आईपीएस से इस्तीफा देकर निकलीं आईपीएस काम्या मिश्रा अबतक अपने आवेदन के स्वीकार होने का इंतजार कर रही हैं। उनका इस्तीफा 45 दिनों में स्वीकार नहीं हुआ है। 'अमर उजाला' ने उनसे इसपर बात भी की।

विज्ञापन


काम्या मिश्रा लंबे अवकाश पर चली गई हैं
दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने पिछले 5 अगस्त को अपने पद इस्तीफा देने घोषणा करते हुए सरकार को पत्र लिखा था लेकिन लगभग दो महीने बाद भी राज्य सरकार के द्वारा काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर नही किया गया है। सरकार को इस्तीफा का पत्र भेजने के ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा लंबे अवकाश पर चली गई हैं। इस्तीफे का आवेदन देने उन्होंने कहा था वे अपने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा देकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है और वे अपना मुख्यालय से स्वीकार होने का इंतजार कर रही है।  

इस्तीफा स्वीकार होने का इंतजार कर रही काम्या मिश्रा
वही अपने इस्तीफे के सम्बंध में काम्या मिश्रा ने बताया कि वे अपना इस्तीफा मुख्यालय से स्वीकार होने का इंतजार कर रही है। फिलहाल अवकाश पर रहकर अपने परिवार से समय बिता रही है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनके इस्तीफा से समन्धित कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है।  सरकार को अपने इस्तीफे के आवेदन देने के बाद से अवकाश पर है।
विज्ञापन


पूर्णिया आईजी कार्यालय ने लांडे के इस्तीफे की पुष्टि की
इधर, पूर्णिया आईजी कार्यालय ने आईपीएस शिवदीप लांडे के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। आईजी लांडे ने अपने इस्तीफ का लेटर भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। अब देखना यह होगा कि बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से कब तक स्वीकार किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें