बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरों ने पुलिस को चौंका दिया है। थाने की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना के अंजाम दिया। शातिरों ने सिकंदरपुर ओपी के मालखना को अपना निशाना बनाया। इसके बाद उसमे रखी शराब की खेप उठाकर ले गए। पांच कार्टन शराब और एक थैला देसी शराब लेकर भाग निकले। अगले दिन सिकंदरपुर पुलिस को खुद के थाने में चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के होश उड़ गए।