केबीसी के पैनल एक्सपर्ट शरद विवेक सागर।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष बोले- सामाजिक प्रेरणास्रोत थे जैनेंद्र ज्योति
वहीं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विस में विपक्ष के मौजूदा नेता विजय कुमार सिन्हा ने रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जैनेंद्र ज्योति जैसे लोगों को पत्रकार या सामाजिक कार्यकर्ता भर नहीं कहा जा सकता, वह सामाजिक प्रेरणास्रोत थे। आईजी विकास वैभव ने रक्तदान कर रहे युवाओं को प्रमाणपत्र दिया। इससे पहले, सुबह प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमित बंका ने खुद रक्तदान कर इस शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लड मैन के नाम से मशहूर मुकेश हिसारिया ने किया। आयोजन में मां वैष्णो देवी सेवा समिति के सरदार जगजीवन सिंह, राजेश बजाज, मनीष, नरेश, सतीश, सज्जन आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे।