फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रील्स बनाने के चक्कर में छह दोस्त गंगा नदी में डूबे, गोताखोरों ने दो को बाहर निकाला, चार की तलाश जारी

Sat, 18 May 2024 02:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

हादसे के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दो लोगों को गंगा नदी से बाहर निकाल लिया है। जबकि चार अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की खगड़िया जिले में रिल्स बनाने के चक्कर में छह दोस्त गंगा नदी में डूब गए। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया। वहीं चार की तलाश की जा रही है। इधर, घटना के बाद लापता युवकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि छह दोस्त रिल्स बनाने के लिए परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी गंगा घाट आए थे। जो पानी में उतरकर रिल्स बना रहे थे। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने में सभी दोस्त डूबने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस दौरान एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


घर से झूठ बोल पहुंचे नदी किनारे
बताया जा रहा है कि सभी दोस्त घर से झूठ बोलकर गंगा नदी के किनारे पहुंचे थे। जहां मोबाइल से वे लोग रिल्स बना रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इनकी पहचान 18 साल के श्याम साह और 18 साल की साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। जो किसी तरह नदी से सुरक्षित निकल गए। जबकि चार युवक लापता हैं। जिसमें मुकेश चौधरी, राजन कुमार, आदित्य कुमार और श्याम कुमार की खोजबीन की जा रही है। घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया है। मौके पर परबत्ता के सीओ और थानाध्यक्ष ने कैंप कर रखा है। जहां फिलहाल गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू जारी है

एक-दूसरे को बचाने के क्रम में हुआ हादसा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो अगुवानी घाट पर गंगा स्नान के लिए रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंचती है। लोगों ने कहा कि जिस समय घटना हुई है, उस समय डूबते लोगों को बचाने की कोशिश में अन्य सभी लोग घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह दो लोगों को गंगा नदी से निकाल लिया है। जबकि चार दोस्त अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इधर, मामले में परबत्ता थानेदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें