भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के अधिकारियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण चरण 2 के पूरा होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। योगदान करने वाले सूचियां में दिव्या शक्ति, श्रेया श्री, पार्थ गुप्ता, आशीष कुमार, किसलय कुशवाहा, ऋतुराज प्रताप सिंह, गौरव कुमार, काजले वैभव नितिन, श्वेता भारती और गौरव कुमार शामिल है। पहली पोस्टिंग में गौरव कुमार को पटना सदर, जबकि दिव्या शक्ति को पटना के दानापुर में अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जानिए कौन कहां बनेंगे अनुमंडल पदाधिकारी
दिव्या शक्ति पटना के दानापुर की अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। इसी तरह श्रेया श्री अगले आदेश तक मुजफ्फरपुर पश्चिम की अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। पार्थ गुप्ता पूर्णिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। आशीष कुमार को सारण जिला के सोनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। किसलय कुशवाहा को वैशाली जिले के महुआ की जिम्मेदारी मिली है, जबकि ऋतुराज प्रताप सिंह भागलपुर जिले के नवगछिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरव कुमार पश्चिम चंपारण के बगहा में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान करेंगे। काजले वैभव नितिन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के बिहार शरीफ की जिम्मेदारी मिली है। श्वेता भारती पूर्वी चंपारण सदर में अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि गौरव कुमार पटना सदर की जिम्मेदारी संभालेंगे। ख़ास बात यह है कि in सभी पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी की भी शक्तियां प्राप्त होंगी। पूरी सूची देखने के लिए
यहां करें क्लिक।