फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में किसान की हत्या, विरोध में हंगामा; परिजन बोले- दो अपराधी घर से बुलाकर ले गए, गोली मारी

Fri, 03 Nov 2023 06:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News : परिजनों का कहना है कि घनश्याम सिंह की किसने और क्यों हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला की है। मृतक की पहचान रामदीरी महाजी टोला के रहने वाले कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह (36) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


ग्रामीण हत्यारे को गिरफ्तारी के मांग कर रहे हैं
परिजनों ने कहा कि गांव के ही दो अपराधी खेत जोतने के बहाने खेत पर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को लगी मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल परिजन पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण हत्यारे को गिरफ्तारी के मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घनश्याम सिंह की किसने और क्यों हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

प्रतिशोध में हत्या की बात आ रही सामने
इस संबंध में मटिहानी थाना के एसआई सुबोध कुमार ने बताया है कि प्रतिशोध में कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरू में कुछ दिन पहले जो हत्यारे हैं उसके भाई की हत्या हुई थी उसी के प्रतिशोध में शुक्रवार शाम को गांव के ही रहने वाले पड़ोसी कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह की बहियार में गोली मारकर हत्या दी। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें