फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर भी लगाये गंभीर आरोप

Thu, 07 Mar 2024 06:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : भाजपा सासाराम लोकसभा क्षेत्र को राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जिन तीन विधायकों को महागठबंधन की ओर से टिकट मिला और जनता ने उन्हें वोट देकर जिताया, उन्होंने दल बदलकर राजनीतिक भ्रष्टाचार किया है और जनता के मतों का अपमान भी।
विज्ञापन
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सासाराम लोकसभा क्षेत्र को राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जिन तीन विधायकों को महागठबंधन की ओर से टिकट मिला और जनता ने उन्हें वोट देकर जिताया। उन्होंने दल बदलकर राजनीतिक भ्रष्टाचार किया है और जनता के मतों का भी अपमान है। यह एक प्रकार की साजिश चल रही है। भाजपा जहां भी जीत नहीं सकती वहां विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही है और जो बिक नहीं रहे हैं उन्हें झुठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित कर रही  है।

विज्ञापन


राजनीतिक व आर्थिक भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप
दरअसल रोहतास जिले के सासाराम में भाकपा माले ने एक नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने भारतीय जनता दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विधायकों की खरीद फरोख्त और दलबदल की राजनीति को राजनीतिक व आर्थिक भ्रष्टाचार की संज्ञा दी।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना, कहा- उनका असली परिवार अडानी अंबानी
दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा ही यात्रा पर रहते हैं। पहले विदेश की यात्रा पर ज्यादा रहते थे लेकिन अब चुनाव नजदीक आने के कारण देश की यात्रा कर रहे हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। देश की जनता पिछले 10 साल का हिसाब मांग रही है और जवाब नहीं मिलने पर जनता खुद जवाब दे देगी। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवारवाद की बात कर रहे हैं जबकि उनका असली परिवार अडानी अंबानी जैसे लोग हैं, जिस पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


जिनको भागना था वही भागे हैं 
इस मौके पर उपस्थित राजद विधायक अनीता चौधरी ने कहा कि हमलोग राम को मानने वाले लोग हैं। इन लोगों के आने के पहले से ही हमारे पूर्वज राम की पूजा करते आए हैं और हर जगह रामनवमी सहित अन्य त्योहार होते रहे हैं। विधायकों के दल बदलने के सवाल पर अनीता चौधरी ने कहा कि जिनको भागना था वे भाग गए अब कोई जाने वाला नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें