फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में युवक की लाश मिली, परिजन बोले- इस कारण नाराज था, फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 27 Dec 2023 09:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुफस्सिल थानेदार ने बताया कि हरदिया गांव में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक युवक ने फांसी की फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। मंगलवार देर रात युवक ने आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक की पहचान हरदिया निवासी श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र पिंटू शर्मा के रूप में की गई है। फिलहाल मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बाइक नहीं खरीदने से नाराज था
बताया जा रहा है कि पिंटू शर्मा कई दिनों से अपने पिता को बाइक खरीद देने के लिए कह रहा था। बाइक नहीं मिलने के कारण वह कई दिनों से नाराज चल रहा था। परिजनों को आशंका है कि बाइक नहीं खरीदने के कारण है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जांच करने में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मुफस्सिल थानेदार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि हरदिया गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें