कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में दरभंगा भी नही बच सका। दरभंगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत नैनाघाट गांव के कालू खान का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है। उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि कालू खान उसी बिल्डिंग में काम करता था, जिसमें आग लगी थी। इस बात को लेकर परिवार वाले चिंतित हैं।
घर वालों से नहीं हो पा रहा संपर्क
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात 11बजे तक कालू खान से बातचीत हुई थी। उसके बाद आग लगने की घटना की जानकारी मिली। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही वहां पर रहने वाले अन्य किसी भी लोगों से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। दूतावास से संपर्क किया गया तो अधिकारियो ने पासपोर्ट की कॉपी मंगाई, जिसे भेज दिया गया है, लेकिन उनसे भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन अधिकारियों का कहना है कि घटना के घटना को लेकर कालू खान के मिलने का कोई इनपुट उपलब्ध होते ही परिजनों को जानकारी दी जाएगी। फिलहाल कालू खान की खोजबीन की जा रही है।