फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब मोतिहारी में क्षतिग्रस्त पुलिया हुई ध्वस्त, दो लाख की लागत से बनी थी; भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

Sun, 07 Jul 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: बिहार में पुल व पुलियों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है और इसका असर मोतिहारी में भी देखने को मिला है। जहां घोड़ासहन के बाद आज मधुबन में एक पुलिया तो पताही प्रखंड क्षेत्र में एक क्षतिग्रस्त पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबन प्रखंड के लोहार्गवा गांव में दो लाख रुपए की लागत से बना आरसीसी पुलिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। 14वीं वित्त आयोग से वर्ष 2019 में दो लाख की लागत से इस पुलिया का निर्माण कराया गया था, लेकिन महज कुछ ही घंटे की बारिश ने इस भ्रष्टाचार से बनी पुलिया ध्वस्त हो गया। पुलिया के ध्वस्त हो जाने से लगभग 500 से ज्यादा की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


वहीं अनुसूचित जाति और अति पिछले समाज के लोगों के टोला के बीच का संपर्क भी टूट गया है। गांव के लोगों ने बताया कि इस पुलिया के टूट जाने से हम सभी काफी परेशान हैं। पुलिया टूट जाने से एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया है। वहीं अगर पुल निर्माण नहीं हो पाया तो आने वाले बरसात के मौसम में हम सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा

पताही से चूरमा भाकुरहिया जाने वाला पुल ध्वस्त
पताही मुख्यालय के चोरमा मुख्य पथ को भकुरहिया पथ में चम्पापुर मटकोरवा के समीप पूर्व से क्षतिग्रस्त पुल आज पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन को लगीा, मौके पर पहुंच कर उस पुल को जेसीबी से हटाकर पाइप डालकर मोटरेबल बनाने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें