फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मनेर के नगर अध्यक्ष के घर पर चढ़कर अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 16 Sep 2023 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (मनेर)

सार

Patna News:  नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद ने बताया कि अपराधियों के द्वारा उनके घर पर लगभग 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के निशान उनके मकान के कई जगहों पर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मनेर में नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद के घर अपराधियों ने शुक्रवार की आधी रात को जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में नगर अध्यक्ष बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के 4 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को चार खोखे मिले
मामले में नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद ने बताया कि उनका घर मनेर के नेवाती मोहल्ले में पड़ता है। शुक्रवार की आधी रात को कुछ अपराधी उनके घर पर जमकर गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही वह आननफानन में उठकर इसकी सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलते ही मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं।

नगर अध्यक्ष बोले- किसी से दुश्मनी नहीं
नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद ने बताया कि अपराधियों के द्वारा उनके घर पर लगभग 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के निशान उनके मकान के कई जगहों पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक गोली उनके बेडरूम के दीवार से आकर टकराई है। घटना के बाद नगर अध्यक्ष पूरे परिवार के साथ दहशत में है। यह पूछे जाने पर की गोलीबारी आखिर किसके द्वारा और क्यों की गई। उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद भी उनके घर पर गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें