फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, दोनों तरफ से हुआ पथराव

Thu, 15 Feb 2024 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News : दरभंगा में गुरूवार को फिर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ, जिसमें करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें स्थानीय स्तर पर कराया। उपद्रवियों ने सिर्फ पथराव ही नहीं किया बल्कि सरस्वती प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का कहना है कि लगभग आधे दर्जन घरों में लूटपाट करते हुए तोड़फोड़ भी किया है। घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटना स्थल पर पहुंचे और खुद वहां कैंप रहे हैं। प्रशासन ने इलाके में शांति स्थापित करने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला प्रशासन लोगों को समझाबुझाकर प्रतिमा विसर्जन करवाने का प्रयास कर रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया की है।   

विज्ञापन




 

मूर्ति को भी किया क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पथराव के साथ साथ घरों में भी की तोड़-फोड़ 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि तारसराय मुरिया टोला में लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी उनपर अचानक कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव होते ही मामला बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होना शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि उपद्रवियों ने माता की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इतना ही नहीं उनलोगों ने स्थानीय ग्रामीणों के कई घरों में भी तोड़-फोड़ किया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस की तरफ से भारी संख्या पुलिस सहित कई थानों की पुलिस वहां आ पहुंची और फिर कुछ ही देर में इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस मामले को  समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

घरों को भी क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नियंत्रण में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में डीएम राजीव रौशन ने कहा कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान भालपट्टी ओपी क्षेत्र के तारसराय मुरिया में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। उवद्रवियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि घटना प्रतिमा विसर्जन के रास्ते को लेकर हुआ है। वहीं इस घटना में कुछ लोगों के घरों को भी निशाना बनाया गया है। जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी। वहीं घटना के संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि घटना को देखते हुए भारी मात्रा में बीएमपी जिला पुलिस और कई थानों की पुलिस के साथ स्थिति को कंट्रोल में कर लिया गया है। वही प्रतिमा का विसर्जन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पथराव से चोटें भी आई है। फिलहाल मामला नियंत्रण में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें