फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शादी के दो महीने बाद सड़क हादसे में एयरफोर्स जवान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा

Thu, 15 Feb 2024 05:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : दो महीने पूर्व शादी हुई थी। माता-पिता का एकलौता बेटा था। छुट्टी पर आया था घर। घर का सामान लेकर वापस घर लौटने के क्रम में टैंकलोरी और बस ने बीच में फंसे स्कूटी को रगड़ दिया। इस घटना में घर का चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ गया। 
विज्ञापन
एयरफोर्स का जवान पवन इसी स्कूटी से जा रहा था घर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र के सरया मोड़ के पास की है। घटना होते ही आसपास के लोग आननफानन में घायलावस्था में उस जवान को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उचोली गांव निवासी पवन कुमार (24) के रूप में हुई है। जवान की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


बस और टैंकलोरी के बीच फंस गया था पवन 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरफोर्स जवान अंबाला में पदस्थापित था। दो महीना पूर्व गया जिले के मेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरी गांव में शादी हुई थी। पवन अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पवन स्कूटी से गया शहर से खरीददारी कर खिजरसराय की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में सराय मोड़ के पास टैंकलोरी और बस की बीच वह फंस गया। बस और टैंकलोरी पवन के स्कूटी को रगड़ते हुए अपनी-अपनी दिशा में भाग गए। इससे स्कूटी सहित पवन कुमार जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। लोगों का कहना है कि पवन का सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया था, जबकि शरीर पूरी तरह से सुरक्षित था। आसपास के लोगों ने आननफानन में उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन

सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तीन घंटे तक गया-जहानाबाद सड़क रहा जाम 
घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। इस क्रम में बस चालक बस को लेकर फरार हो गया, लेकिन टैंकलोरी को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। हालांकि टैंकलोरी का भी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया लेकिन लोगों ने उसके खलासी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिर पवन की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गया-जहानाबाद सड़क को लगभग ढाई घंटे तक जाम रखा। ग्रामीण वाहन और उसके चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। फिर वहां डीएसपी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें