लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
पटना एयरपोर्ट परिसर में आज उस समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जब चिराग पासवान एनडीए के सीट बंटवारे के बाद बिहार लौटे। मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने गठबंधन के हर साथी को सम्मान देने का काम किया। सीएम नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी को भी मैं धन्यवाद देता हूं क्यों कि उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी को सम्मान दिया। चिराग ने दावा किया कि आगामी चुनाव में 40 के 40 सीट जीतकर हमलोग पीएम मोदी की झोली में डालेंगे।
पारस और प्रिंस राज के सवाल पर यह जवाब
पशुपति पारस के सवाल पर कहा कि गठबंधन के भीतर उनकी क्या बात हुई है नहीं हुई? यह मेरी जानकारी में नहीं है। गठबंधन और परिवार में रहने या नहीं रहने या फिर परिवार में रहने या नहीं रहने का फैसला भी उनका ही था। अब वह कहां जाते हैं किसके साथ जाते हैं? यह फैसला उनको ही लेना है। वहीं अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को टिकट देने के सवाल पर चिराग पासवान ने चुप्पी साथ ली।