सावधान अगर आप भी ट्रेन में कर रहे है सफ़र तो हो जाइए सावधान क्योंकि अब चलती ट्रेन में मासूस बच्चों को बनाया जा सकता है शिकार। ऐसा हम इसलिए कहा रहे है क्योंकि नई दिल्ली से गया आने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही गया शहर की रहने वाली शिवानी कुमारी का बच्चा चलती ट्रेन से अचानक गायब हो गई जिसके पीड़ित महिला ने अपने बच्चे की खोजबीन चलती ट्रेन में करने लगी लेकिन पीड़ित महिला का बच्चा गया तक नही मिला।
दरसअल, पूरा मामला यह है कि पीड़ित महिला अपनी सास के साथ अपने बच्चा का इलाज कराने के लिए नई दिल्ली गई थी और बच्चे का इलाज करवाकर 26 अगस्त को वह वापस महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन से गया लौट रही थी। पीड़ित महिला अपने छह माह के मासूम को दूध पिलाकर वह ट्रेन में सो गई। सफर के दौरान जब वह विंध्याचल स्टेशन पर जागी तो देखा की उसके पास इसका मासूम नहींं है। वह ट्रेन के सभी कोच में अपना बच्चा को ढूंढ लिया लेकिन बच्चा का अता पता नहीं चल सका और महिला अपने बच्चे के गायब हो जाने के बाद रोती बिलखती रही तभी एक अनजान महिला आई और अंधविश्वास का झांसा देकर किसी तांत्रिक बाबा के सहारे बच्चा को वापस लाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित महिला ने गया रेल थाना में ट्रेन में बच्चा चोरी होने का शिकायत दर्ज कराया।
बच्चा को ट्रेन से बैग में रखकर ले जाया गया
26 अगस्त से संदिग्ध महिला पीड़ित महिला से प्रतिदिन दिन प्रत्येक घंटा फोन कॉल कर बात किया करती थी। उसे विश्वास दिलाती थी कि वह किसी एक तांत्रिक बाबा को जानती है जो बच्चा को दिला देंगे। यहां तक कि पीड़ित महिला को किसी तांत्रिक बाबा से बात भी कराया। जो बताता था कि उसका बच्चा को ट्रेन से बैग में रखकर ले जाया गया है इसलिए स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी तस्वीर नहीं होगा। कभी बताता था कि उसका बच्चा खेल रहा है। तो कभी बताता था कि उसका बच्चा आज मानपुर में है। आज ढूंढ लो नहीं तो बच्चा कहीं और चला जाएगा। तीनों दिनों तक संदिग्ध महिला के कहने पर वह पागलों की तरह उसके बताए गए जगह पर ढूंढने लगी लेकिन बच्चा का कोई अता पता नहीं चल सका।
जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई थी
बुधवार को संदिग्ध महिला द्वारा उसे बिथोशरीफ दरगाह बुलाया गया, जहां पीड़ित महिला के साथ कई युवक पहुंचे और संदिग्ध महिला को पकड़कर डायल 112 को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम ने गया रेल थाना को सुपुर्द कर दिया है। गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के ब्यान के आधार पर जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसे विंध्याचल रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। विंध्याचल पुलिस गया के लिए रवाना हो चुकी है। इसके बाद संदिग्ध महिला से पूछताछ की जाएगी।