फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डीएस कॉलेज के हॉस्टल में गोलीबारी; युवक के गर्दन में मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Thu, 29 Aug 2024 08:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

डीएसपी ने कहा कि नगर थानान्तर्गत डीएम कॉलेज के छात्रावास के अनावंटित कमरे में विशाल झा को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। दोषियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार के डीएस कॉलेज के कल्याण छात्रावास परिसर में बंदूकें गरजीं हैं। बुधवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। अज्ञात छात्रों ने विशाल झा (28) नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आननफानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल विशाल का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। उसके गर्दन में गोली फंसी है।

विज्ञापन


दोषियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस से घायल के परिजन व अन्य लोगों से मामले की जानकारी ली। डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नगर थानेदार को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। डीएसपी ने कहा कि नगर थानान्तर्गत डीएम कॉलेज के छात्रावास के अनावंटित कमरे में विशाल झा को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। आपसी विवाद में दो लोगों द्वारा गोली मारने की बात सामने आ रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। दोषियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

दो गुटों के बीच चल रहा था विवाद
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। विशाल का घर डीएस कॉलेज के पास रामनगर मोहल्ले में हैं। विवाद को लेकर ही वह छात्रावास परिसर में गया था। इसी बीच दो अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। विशाल के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत हो चुके हैं। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि किसने और क्यों गोली मारी हैं? इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें