फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, सड़क किनारे मछली बेच रहे विक्रेताओं के सामान को नाले में फेंका

Sun, 25 Aug 2024 02:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार शरीफ

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। वीडियाे सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने नाले में फेंका सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊपर दिख रही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की हैं, जो बिहार शरीफ के मछली मार्केट का है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे मछली बेच रहे विक्रेताओं के सामान को सड़क से नीचे नाले में फेंक रहे हैं। वीडियो में कुछ फुटपाथी दुकानदार पुलिस से विनती करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें नजरअंदाज करते हुए पैरों से उनके सामानों को नाले में फेंकते जा रहे हैं। इस दौरान विक्रेताओं को अपने-अपने सामानों को नाले में उतरकर बटोरते हुए भी देखा जा सकता है।  

विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ समय से ट्रैफिक रेगुलेट करने को लेकर सड़क किनारे मछली बेचने वाले विक्रेताओं और पुलिस के बीच गतिरोध चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सड़क किनारे मछली बेच रहे विक्रेता बाधा बन रहे हैं। जबकि इन विक्रेताओं को बाजार समिति में वातानुकूलित मछली बेचने का स्थल उपलब्ध कराया गया है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद जब ये विक्रेता जबरन अपनी दुकानों को सड़क किनारे सजा लेते हैं, इससे ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। वायरल वीडियो के संदर्भ में ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, मछली विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए बाजार समिति के वातानुकूलित स्थल में बमुश्किल एक-दो गद्दीदार ही अपना व्यवसाय कर सकते हैं, जबकि संघ में कुल 28 गद्दीदार हैं। इसलिए, उन्होंने निजी जमीन लीज पर ली है और गगनदीवान के समीप निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद रामचंद्रपुर मछली मंडी से शिफ्ट होने की योजना है। तब तक उन्हें प्रशासन से सुबह 7:00 बजे तक मछली बेचने की अनुमति मिली हुई है। हालांकि, कुछ खुदरा विक्रेता सड़क किनारे मछली बेचते हैं, जिनको आए दिन पुलिस-प्रशासन द्वारा ट्रैफिक की समस्या के नाम पर तंग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें