फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम के हाईवा ने सामने से मारी ऑटो में टक्कर; एक मौत कई घायल

Tue, 20 Aug 2024 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार की राजधानी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नगर निगम के हाईवा ने जंक्शन से आ रहे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।एक्सीडेंट होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मृतक कुमार गौरव का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के यारपुर पुल पर नगर निगम के हाईवा गाड़ी ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में ऑटो में सवार छह लोगों में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतक की पहचान वैशाली निवासी कुमार गौरव (23) के रूप में हुई है। घायलों में धर्मवीर कुमार (40), दीपक कुमार (40), उनकी पत्नी अमिता भारती (31) एवं दो जुड़वा बच्चे अनुज राज एवं तनिश कुमार (4) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पटना ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के गाड़ी एवं ऑटो को जब्त कर थाना ले आई है।

विज्ञापन


नगर निगम के हाईवा ने सामने से मारी ऑटो में टक्कर
घटना के संबंध में ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को एक ऑटो से 6 व्यक्ति सवार होकर पटना स्टेशन की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही ऑटो यारपुर पुल पर पहुंची सामने से तेज रफ्तार से आ रहे नगर निगम के हाईवा ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गई और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना होते ही हाईवा का चालक गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और किसी तरह सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना और ट्रैफिक थाना गांधी मैदान की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया। इस हादसे मे एक युवक की मौत हो गई, जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें