फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रेन से बिहार सरकार का अफसर अगवा, खुशरूपुर से जबरन उतारा, यह है आशंका

Mon, 15 Jul 2024 02:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : इन दिनों शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। ऐसे में बिहार सरकार के एक अधिकारी को जबरन ट्रेन से उतार कर अगवा कर लिया गया है। अपराधियों ने अपहरण करने की जानकारी घर वालों को दे दी है। अब पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक अधिकारी का अपहरण कर लिया है। यह घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी ट्रेन से हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए खुसरूपुर थाना जीआरपी प्रभारी ने बताया कि बीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद ग्रामीण विकास विभाग में सहयोग देने जा रहे अधिकारी दीपक कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दीपक कुमार का मोबाइल स्विच ऑफ है और उनके परिजनों के मोबाइल पर अपहरण कर लेने की सूचना अपराधियों के द्वारा दी गई है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने थाना को दी जानकारी 
दीपक कुमार मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले हैं और हाथीदह से कोसी एक्सप्रेस ट्रेन पड़कर गया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हाथीदह स्टेशन पहुंचने के बाद 4 से 5 लोगों के द्वारा जबरन उन्हें ट्रेन से उतार लिया गया और उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। घटना की सूचना परिवार के लोगों ने खुसरूपुर जीआरपी को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें