फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Husband Wife: समाचार दु:खद, मगर इस जोड़े के लिए सुखद; गंगा तट पर साथ सज रही पति-पत्नी की चिता

Mon, 15 Jul 2024 02:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Samastipur News: बुजुर्ग दंपति की एक साथ मौत को लोग शुभ बता रहे हैं। इसके बाद उनके शिक्षक बेटे द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनकी अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है। दोनों की चिताएं एक साथ गंगा तट पर जलाने को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक परमानंद प्रसाद तथा मृतका सुशीला देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथ जीने और मरने की कसमें तो कई लोग खाते हैं, लेकिन यह वादा विरले ही कोई पूरा कर पाता है। लेकिन समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर के अंदौर गांव में यह संभव हो गया है, जहां पति की मौत के दो घंटे बाद ही पत्नी के भी प्राण उड़ गए। अब दोनों की चिताएं साथ-साथ जलेंगी। भाग्यशाली दंपति परमानंद प्रसाद (75) और उनकी पत्नी सुशीला देवी (70) बताई गई है। दंपति की एक साथ मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौके पर जुट गए। गाजे बाजे के साथ दोनों की अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

 
बीमार चल रहे थे बुजुर्ग किसान
जानकारी के मुताबिक, मोहिउद्दीननगर थानाक्षेत्र के अंदौर गांव में रविवार को बुजुर्ग किसान परमानंद प्रसाद इन दिनों बीमार चल रहे थे। सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद जुटे परिवार और गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सुशीला देवी भी अचानक बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि वह पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इस उम्र में भी वह अपने पति की देखरेख, दवा देना और उन्हें स्नान कराना आदि सब काम करती थीं। लोगों ने बताया कि दोनों में अटूट प्यार था।

विज्ञापन

 
आग की तरह फैल गई दंपति की मौत की सूचना
उधर, बुजुर्ग दंपति की एक साथ मौत होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बुजुर्ग दंपति के घर पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। लोगों ने बताया कि गांव में इस तरह की यह पहली मौत है। आसपास के गांव के लोग भी बुजुर्ग दंपति के शव को देखने के लिए जुट गए।
विज्ञापन

 
गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई
बुजुर्ग दंपति की एक साथ मौत को लोग शुभ बता रहे हैं। इसके बाद उनके शिक्षक बेटे शंभू कुमार द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनकी अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है। बुजुर्ग दंपति की चिताएं एक साथ गंगा तट पर जलाने को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। बुजुर्ग के परिवार वाले कुछ प्रदेश में है, जिनका इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार देर शाम तक उनके संबंधी गांव पहुंचेंगे। फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें