घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय भीड़।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घर से सड़क तक झंझट हो चुका था
मूल रूप से बक्सर की रहने वाली नीतू कुमारी 2015 बैच की बिहार पुलिस कांस्टेबल थीं। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन अब कुछ समय से पति को अपनी पत्नी पर शक हो रहा था। किसी से अवैध संबंध की बात पर पति लगातार झंझट कर रहा था। भागलपुर एसएसपी ने स्वीकार किया कि सुसाइड नोट में किसी से अवैध संबंध का जिक्र है। उन्होंने कहा कि अब यह जानकारी सामने आ रही है कि पिछले कई दिनों से दोनों के बीच झंझट चल रहा था। कल शाम में भी झगड़ा हुआ था। घर से बाहर सड़क पर भी झंझट हुआ था, लेकिन इस तरह की घटना की आशंका समझ में नहीं आई थी क्योंकि किसी पक्ष ने किसी अधिकारी या थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।