फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जुगाड़ गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, पति के मरने की खबर सुनकर पत्नी ने भी दे दी जान

Mon, 12 Aug 2024 08:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar : बिहार में सड़क हादसा में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में पति की मौत की खबर सुनते ही उनमें से एक की पत्नी की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा गांव ग़मगीन है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई, जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे में उन मृतकों में से एक की पत्नी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उसकी भी मौत हो गई। घटना तेलता ओपी थाना क्षेत्र के बलरामपुर - तेलता मुख्य मार्ग की है। मृतकों की पहचान धनहरा के उत्तरी टोला निवासी मो. मुस्लिम, मो. वाजील अंसारी, मो. यासीन और मो. यासीन की पत्नी शाहजुन निशा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर सभी लोग धान बेचने पश्चिम बंगाल के टुन्नीदिग्घी जा रहे थे। तभी तेलता ओपी थाना क्षेत्र के बलरामपुर - तेलता स्थित मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर गाड़ी गड्ढे में पलट गई। इस घटना में मो.मुस्लिम, मो.वाजील अंसारी और मो.यासीन की दर्दनाक मौत हो गयी। जुगाड़ गाड़ी के पलटते ही आसपास के लोग वहां जुट गए और आननफानन में सभी तीनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार उनमें से दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल आते-आते हो गई।

पति के मरने की खबर सुनकर पत्नी की भी हुई मौत 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय थाना कि पुलिस ने घटना की जानकारी घर वालों को दी।  घटना की जानकारी मिलते ही मो. यासीन की पत्नी शाहजुन निशा की हर्ट अटैक से मौत हो गई।  घटना के बाद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना के बाद पुलिस शवों को  पोस्टमोर्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहीपुर इलाके में एक गाड़ी के अनियंत्रित हो जाने के कारण हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें