फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सिपाही भर्ती की रद्द परीक्षा में बड़ा अपडेट; आर्थिक अपराध इकाई ने दफ्तर की तलाशी शुरू की

Thu, 07 Mar 2024 07:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: अक्टूबर में फर्जीवाड़ा के कारण रद्द और स्थगित की गई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में अब आर्थिक अपराध इकाई ने तेजी से जांच को अंतिम मुकाम तक पहुंचाना शुरू किया है। ईओयू टीम ने केंद्रीय सिपाही चयन परिषद के दफ्तर पर तलाशी ली।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराधिकारी की टीम केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के कार्यालय पहुंची। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के कार्यालय पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा एक अक्टूबर को पहली परीक्षा ली गई थी जिसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के बाद ईओयू टीम कर रही कार्रवाई
केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार और अनियमित को लेकर 31 अक्टूबर को धारा 420/ 467/468/120 (बी) भा.द.वी. के साथ आर्थिक अपराधी इकाई ने कांड संख्या 16/23 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। अब न्यायालय ने आर्थिक अपराध इकाई को सर्च वारंट जारी कर तलाशी कर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय के आदेश के बाद अब 156 दिन पर आर्थिक अपराध इकाई ने गुरुवार को केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के नए और पुराने कार्यालय में तलाशी शुरू कर दी है। ईओयू टीम के द्वारा की जा रही तलाशी अभी जारी है।

जानिए कैसे हुई थी परीक्षा रद
विज्ञापन संख्या 01/ 2023 के तहत केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने दो पालियों में एक अक्टूबर को पहली परीक्षा ली थी। इसमें पूरे बिहार में 529 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा के दौरान पटना, सारण, बक्सर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई सहित दर्जन भर जिलों से कदाचार के प्रयास में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए। पटना के कंकड़बाग में नकल करते 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए जिनमें से पांच के पास से पुलिस ने आंसर की बरामद किया जिससे यह पक्का हो गया था कि प्रश्न पत्र पहले ही बाहर आ चुका था।
विज्ञापन


किस किस तारीख को होनी थी परीक्षा
कदाचार के प्रयास में आंसर शीट और पुख्ता सबूत मिलने के साथ अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद तीन तारीख को केंद्रीय (सिपाही) चयन पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल ने 1 अक्टूबर 2023 को हुई दोनों पालियों की लिखित परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही 7 दिसंबर 2023 को निर्धारित तीसरी एवं चौथी और 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित पांचवीं और छठी पालियों की लिखित परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया। धांधली की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें