हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने कहा - नौ लोग घायल हुए
वहीं सुपौल के डीएम काैशल कुमार ने कहा कि भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। मामले की जांच चल रही है। निर्माण कार्य में लगी कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश का सबसे लंबा पुल का निर्माण
केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश के सबसे लंबे पुल का निर्माण हो रहा है। परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल निर्माण का काम ट्रांस रेल कंपनी करवा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर नहीं आए। लोगों का यह भी कहना है कि पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया।